महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर से संबद्ध
मेनू

शैक्षणिक

विषय और संयोजन

अनिवार्य विषयों में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, पर्यावरण अध्ययन और प्रारंभिक कंप्यूटर शामिल हैं। संबंधित विषय देखने के लिए नीचे पाठ्यक्रम खोलें।

उपलब्ध पाठ्यक्रम

बी.एससी.

विज्ञान के विषयों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और गणित शामिल हैं। उपलब्ध विषय संयोजन के लिए महाविद्यालय से संपर्क करें।

बी.ए.

कला के विषयों में हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान, कंप्यूटर एप्लीकेशन और अर्थशास्त्र शामिल हैं। उपलब्ध विषय संयोजन के लिए महाविद्यालय से संपर्क करें।

एम.ए. भूगोल

एम.ए. भूगोल की वर्तमान उपलब्धता और पात्रता के लिए महाविद्यालय से संपर्क करें।

एम.एससी. रसायन विज्ञान

एम.एससी. रसायन विज्ञान की वर्तमान उपलब्धता और पात्रता के लिए महाविद्यालय से संपर्क करें।

प्रवेश प्रक्रिया

वर्तमान प्रवेश नियमों, तिथियों और विषय संयोजन की जानकारी महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त करें।

आवेदन कैसे करें

निर्धारित प्रवेश फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में जमा करें। विश्वविद्यालय की स्वीकृति तक प्रवेश अस्थायी रहता है। वर्तमान तिथियों, फॉर्म और शुल्क की जानकारी कार्यालय से लें।

पात्रता और विषय

राजस्थान में अर्हकारी परीक्षा उत्तीर्ण अथवा राजस्थान के निवासी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक: पास कोर्स में कला और वाणिज्य 45%, विज्ञान 48%; ऑनर्स में कला और वाणिज्य 48% तथा विज्ञान 50% हैं। राजस्थान के बाहर परीक्षा उत्तीर्ण गैर-निवासियों के लिए न्यूनतम 60% हैं। अपवाद, समकक्ष योग्यता और वर्तमान नियमों की जानकारी कार्यालय से लें।

कला और वाणिज्य में अर्हकारी संकाय कला, वाणिज्य, विज्ञान या कृषि हो सकता है। विज्ञान समूह के लिए संबंधित गणित या जीव विज्ञान पृष्ठभूमि आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज
  • 10वीं और 12वीं की अंकतालिका की तीन-तीन स्वयं प्रमाणित प्रतियाँ और 12वीं की मूल अंकतालिका
  • नियमित छात्राओं के लिए मूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र
  • नवीन जाति, मूल निवास और चरित्र प्रमाण पत्र की स्वयं प्रमाणित प्रतियाँ
  • चार रंगीन फोटो
  • राजस्थान बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड से 12वीं करने पर माइग्रेशन प्रमाण पत्र
  • स्थायी मोबाइल नंबर और जन आधार कार्ड
प्रवेश नियम

आवेदन के साथ फोटो और स्वयं का पता लिखे दो लिफाफे जमा करें। अस्थायी प्रवेश, विषय परिवर्तन और पूरक परीक्षा या पुनर्मूल्यांकन के परिणाम के बाद प्रवेश के वर्तमान विश्वविद्यालय नियमों और तिथियों के लिए कार्यालय से पूछें।