महाविद्यालय के बारे में
ग्रामीण कन्या महाविद्यालय, भादरा की स्थापना 2012 में भादरा क्षेत्र के गांवों की बेटियों तक उच्च शिक्षा पहुँचाने के लिए की गई। 23 छात्राओं और 10 शिक्षकों से शुरू होकर आज महाविद्यालय कला एवं विज्ञान में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
महाविद्यालय परिवार हर वर्ष डोबी, चनान, शेरडा, बीबीपुर, मेहलिया, रतनपुरा आदि गांवों में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित करता है।


